शनिवार, 4 जून 2016

आरक्षण पर भारत स्वाभिमान दल का ब्लू प्रिंट

सबसे पहले तो भारत स्वाभिमान दल यहीं चाहता है कि आरक्षण केवल गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा हेतु हो, नौकरी वो अपनी योग्यता के आधार पर प्राप्त करें | पर जब तक ऐसा सम्भव नहीं होता तो आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की जा सकती है | आर्थिक आधार पर आरक्षण किसे दिया जाये और किसे न दिया जाये ?

1. जो बच्चे 10+2 तक सरकारी विद्यालयों व बाद में सरकारी महाविद्यालयों में ही पढ़े हों, सिर्फ उन्हें ही आरक्षण मिले, प्राइवेट स्कूलों में पढ़े हुए बच्चों को नहीं।
सरकारी स्कूल में पढ़े बच्चे वास्तव में ही गरीब होते हैं, अमीर के बच्चे तो प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ेंगे।

2. जिस परिवार में तीन से अधिक बच्चे हों, उस परिवार के किसी बच्चे को आर्थिक आरक्षण नहीं मिलेगा क्योंकि आरक्षण की मदद उनके लिए होती है जिन पर जिंदगी बोझ हो, उनके लिए नहीं जो देश पर बोझ हों।

3. अगर एक बार भी विधायक, सांसद या किसी अन्य सरकारी लाभ के पद पर रहे हो या क्लास 3 या इससे ऊपर की सरकारी नौकरी तक गए हो तो आर्थिक आरक्षण के दायरे से बाहर हो गए।

4. जिसके माता या पिता पहले से ही आरक्षण का लाभ पाकर सरकारी नौकरी में कार्यरत हो उनके बच्चे को भी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

4. अति उपजाऊ भूमि में 5 एकड़ से कम, मध्यम उपजाऊ भूमि में 15 एकड़ से कम व रेगिस्तानी भूमि में 25 एकड़ से कम वाले छोटे व गरीब किसानों के बच्चों को ही आरक्षण मिलेगा।

6. कभी खुद का चार पहिया वाहन न रहा हो और शहर में अपना मकान न हो, सिर्फ उन्हीं गरीबों के बच्चों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाये।

अभी के लिए इतना काफी है, आर्थिक आरक्षण मिलने के बाद कहीं से गलत सेंध लगे, उसकी समीक्षा करके वो रास्ते बन्द किये जाते रहें।

🚩सनातन संस्कृति संघ ट्रस्ट, सनातन धर्म- संस्कृति व स्वदेशी के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संगठन |
स्वदेशी स्वाभिमान, राष्ट्र- धर्म, संस्कृति की रक्षा व सम्वर्धन, गौ आधारित अर्थव्यवस्था एवं गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए सनातन संस्कृति संघ के सदस्य बने |

🚩भारत स्वाभिमान दल, स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत के पुनर्निर्माण के लिए तथा देश के अमर बलिदानियों के सपनों को पूरा करने के लिए भारत स्वाभिमान दल से जुड़े |
भारत स्वाभिमान दल के बारे में अधिक जानने के लिए तथा सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन, राजनैतिक शुचिता व राष्ट्र- धर्म रक्षा के आन्दोलन में तन मन धन से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भारत स्वाभिमान दल की वेबसाइट पर जाये
http://www.bharatswabhimandal.org/member.php

आप संगठनो से जुड़ने हेतु हमसे 08126396457 पर वाट्सएप्प व हाईक द्वारा भी सम्पर्क कर सकते है |
वन्दे मातरम्

1 टिप्पणी:

मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।