पाकिस्तान के जाने माने इस्लामिक विद्वान Javed Ahmad Ghamidi साहब से जब पूछा गया की इस्लामिक दहशतगर्दी की क्या बजह है और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है ? जबाब में जनाब Javed Ahmad Ghamidi साहब ने बताया की यह जो दहशतगर्दी इस वक्त मुसलमानों की तरफ से हो रही है, इसका सबब वो मजहबी फ़िक्र और Religious Thought है, जो मदरसों में पढाया जा रहा है, जो उन्हें मस्जिदों की सियासी तहरीकों में सिखाया जा रहा है। याद रखिये --इसमें 4 चीजें ( Doctrine ) हैं जो हर मदरसा सिखाता है। पहली --- दुनिया में अगर कहीं शिर्क ( Polytheism ) होगा या किसी जगह कुफ्र ( Kufar ) होगा या फिर किसी जगह इरत्ताद ( Apostasy ) होगा तो इसकी सजा मौत है और इस सजा को देने का हक़ हर मुसलमान को है। दूसरी --- चीज जो मदरसे में सिखाई जाती है, की दुनिया के सभी गैर मुसलमान सिर्फ महकूम होने के लिए पैदा किये गए हैं, और मुसलमानों के सिवाय किसी को दुनिया पर हुकूमत करने का हक़ नहीं है। गैर-मुस्लिमों की हर हुकूमत एक नाजायज हुकूमत (सरकार) है। जब हमारे पास ताकत होगी हम उसे उलट देंगे। तीसरी --- चीज जो हर मदरसे में पढाई जाती है, की दुनिया में मुसलमानों की एक ही हुकूमत ( Islamic Government ) होनी चाहिए जिसे खिलाफत ( Caliphate ) कहते हैं, मतलब एक इस्लामिक खलीफा का शासन। चौथा -- जितने भी Modern State है, यह एक कुफ्र है, जिसकी इस्लाम में कोई गुंजाईश नहीं है। यह 4 बातें हमारी मजहबी फिकर की बुनियाद हैं। अब आप मुझे बताईये --- अगर ये आपको बचपन से सिखा पढ़ा दिया जाये तो आप क्या करेंगे ? इसीलिए मैं सभी प्रबुद्ध मजहबी ताकतों और दुनिया के हुक्मरानों से गुजारिश करता हूँ की --- जब तक इन खतरनाक 4 मजहबी Doctrine के मुकाबले में कोई नया सही Counter Islamic Narrative पेश नहीं करेंगे तब तक इस्लामिक दहशतगर्दी ख़त्म नहीं होगी। नहीं तो याद रखिये इसी तरह जब लादेन मरेगा तो बगदादी आ जायेगा, और अगर बगदादी मर गया तो उसकी जगह कोई और होगा। मदरसा एक दहशतगर्द फैक्टरी है, जो नए नए बगदादी-हाफिज-लादेन पैदा करते रहेंगे |
- विश्वजीत सिंह अनन्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारत स्वाभिमान दल
सनातन संस्कृति संघ का सहयोगी संगठन

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।