🎩इंग्लैण्ड का प्रसिद्ध राजा अल्फ्रेड अपने कुल-परंपरा के अनुसार राजगद्दी पर बैठा।
🏵राजगद्दी पर बैठने के बाद वह एसो-आराम और विलासिता में डूब गया, बुद्धि कमजोर हो गयी।
👁शत्रुओँ ने देखा क़ि 'यह तो विलासी है' अतः उन्होंने धावा बोल दिया और अल्फ्रेड को हरा दिया। राज्य छीनकर उसे मार भगाया।
🎩अब इंग्लैंड का वह भूतपूर्व राजा अल्फ्रेड दर-दर की ठोकरें खाने लगा और अपना पेट भरने के लिए किसी देहात में एक किसान के यहाँ नोकरी करने लगा।
🙎🏻एक दिन किसान की पत्नी ने कहा : "मैंने चूल्हे पर दाल रखी है। मैं जरा पड़ोस में जाती हूँ।तुम ध्यान रखना।"
🎩अल्फ्रेड बैठा-बैठा दिवा-स्वप्न देखने लग गया तथा दाल उबल-उबलकर कोयला हो गयी और उसे पता तक न चला।
🙎🏻जब किसान की पत्नी लौटी तो देखती है कि अल्फ्रेड आकाश की ओर निहारता-निहारता कुछ सोच रहा है और दाल जलकर कोयला हो गयी है। अतः वह क्रोधित होती हुई बोली:
🙎🏻"मालुम होता है इंग्लैंड के राजा अल्फ्रेड की छाया तुझ पर पड़ी है। जैसे वह शेखचिल्ली के विचारों-विचारों में हार गया और दर-दर की ठोकरें खा रहा है वैसे ही तेरे भाग्य में भी दर-दर की ठोकरें खाना ही लिखा है, ऐसा लगता है।"
👆🏼उस किसान की पत्नी को क्या पता कि यह इंग्लैंड का राजा खुद अल्फ्रेड है !
🎩अल्फ्रेड ने पूछा: "अल्फ्रेड को ठोकरें क्यों खानी पड़ी ?"
🙎🏻"जो काम जिस वक्त करना चाहिए वह नहीं किया और खाली विचार ही करता रहा, चापलूसों से घिरा रहा इसीलिए उसका राज्य बरबाद हो गया। अगर वह ध्यान और तत्परता से राज्य करता तो उसे आज बुरे दिन नहीं देखने पड़ते।"
🎯जिस वक्त जो काम मिले उसे पूरी तरह से एकाग्रचित होकर करना चाहिए, ततपरता से करना चाहिए।
Work while yov work play while you play,
That is the way to be happy and gay.
✍जब पढ़ते हो तब पुरे पढ़ाई में खो जाओ।लिखना हो तो लिखने में खो जाओ।
⛹🏻⛹🏻जब खेलते हो तो पुरे खेल में खो जाओ।कुश्ती करते हो तो पुरे कुश्तीमय हो जाओ। जो भी करो उसमें पुरे मनोयोग से सौ प्रतिशत लग जाओ। इसी तरह घर, व्यापार या कार्यालय का कार्य तत्परता से करो।
🙎🏻किसान की पत्नी डाँटती हुई बोली : "तू तो अल्फ्रेड जैसा है। हमारे घर में रहने लायक नहीं है।"
🎩अल्फ्रेड की सोयी हुई चेतना जाग उठी। वह समझ गया की मेरी ही मूर्खता के कारण मैं दर-दर की ठोकरें खा रहा हूँ।
👳🏼उस किसान के घर से वह निकल पड़ा तथा धीरे-धीरे कमाई करके कुछ पैसे इकट्ठे किये, कुछ चन्दा इकट्ठा किया और कुछ लोगों को तैयार करके पुनः इंग्लैंड पर चढ़ाई करके अपना खोया हुआ राज्य जीत लिया।
🎩फिर तो उसने इतनी ततपरता से राज्य किया कि लोग कहने लगे :Alfred is a great king
अल्फ्रेड महान् राजा है।
🎩अल्फ्रेड पलायनवादी की सूची में आकर दर-दर की ठोकरें खा रहा था और जब उस किसान-पत्नी की डाँट से उसे अपनी बेवकूफी का पता चल गया तो अपनी बेवकूफी को दूर करके great Alfred कहलाने लगा।
👦🏻हे विद्यार्थी और तमाम भारतवासियों ! तुम भी अगर चाहो तो अपने जीवन में से प्लायनवादिता और लापरवाही को दूर करके उत्साह एवं ततपरता जगाकर भारतमाता के महान सपूत बन सकते हो।
👉🏼ईश्वर का असीम बल तुममें छुपा है।
उठो...
जागो...
💪🏼दूर करो लापरवाही को और ततपरता एवं कुशलता-पूर्वक छलांग मारो।
💐💐फ़िर तो पाओगे की सफलता तुम्हारा ही इंतजार कर रही है।
⛳
- विश्वजीत सिंह अनन्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारत स्वाभिमान दल
सनातन संस्कृति संघ का सहयोगी संगठन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।