मंगलवार, 24 मई 2016

गीता ज्ञान को विकृत क्यों किया जा रहा है ?

आज गीता के ज्ञान के केवल दो ही श्लोक सबको याद है-----
1. आत्मा अजर है, अमर है ….
2. कर्म कर… फल की चिंता मत कर
बस…. हो गया पूरा गीता का ज्ञान, हो गया जीवन सफल
भगवान् श्री कृष्ण ने ही एक और उपदेश दिया था कि “हे पार्थ! जब शत्रु सामने खडा हो, जो घातक अस्त्रों – शस्त्रों के साथ हो, उससे दया कि आशा नहीं करनी चाहिए,
इससे पहले कि वो तुम पर आक्रमण करे और कोई घातक प्रहार करे … आगे बढ़ कर उसका संहार करो l ”
धर्म रक्षा हेतु समय समय पर शस्त्र उठाने की शिक्षा भी भगवान श्री कृष्ण ने ही दी l
पर मानवता की बात करने वाले नकली आचार्यों संतों  के सामने भोली जनता को यह ज्ञान समझ में नहीं आते …पृथ्वीराज को परास्त कर बन्दी बनाने वाले  गोरी को भी चंद्र वरदायी की बात समझ नहीं आई।
श्री कृष्ण ने अर्जुन को कहा ” नीच व्यक्तियों को संकट के समय ही धर्म की याद आती है l
द्रौपदी का चीर हरण करते हुए,
जुए के कपटी खेल के समय,
द्रौपदी को भरी सभा में अपनी जांघ पर बैठने का आदेश देते समय,
भीम को सर्प दंश करवाते समय,
बारह वर्ष के वनवास और एक वर्ष के अज्ञातवास के बाद लौटे पांडवों को उनका राज्य वापिस न करते समय,
16 वर्ष की आयु के अकेले अभिमन्यु को अनेक महारथियों द्वारा घेरकर उसे मृत्यु मुख में डालते समय …. तुम्हारा धर्म कहाँ गया था ?
श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा “पार्थ, देखते क्या हो, चलाओ बाण l इस व्यक्ति को धर्म की चर्चा करने का कोई अधिकार नहीं है ”सनातन इतिहास साक्षी है की समस्त शूरवीरों ने ऐसा ही किया है l

   ॥भारत माता की जय ॥

- विश्वजीत सिंह अनन्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारत स्वाभिमान दल
सनातन संस्कृति संघ का सहयोगी संगठन

🚩सनातन संस्कृति संघ ट्रस्ट, सनातन धर्म- संस्कृति व स्वदेशी के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संगठन |
स्वदेशी स्वाभिमान, राष्ट्र- धर्म, संस्कृति की रक्षा व सम्वर्धन, गौ आधारित अर्थव्यवस्था एवं गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए सनातन संस्कृति संघ के सदस्य बने |

🚩भारत स्वाभिमान दल, स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत के पुनर्निर्माण के लिए तथा देश के अमर बलिदानियों के सपनों को पूरा करने के लिए भारत स्वाभिमान दल से जुड़े |
भारत स्वाभिमान दल के बारे में अधिक जानने के लिए तथा सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन, राजनैतिक शुचिता व राष्ट्र- धर्म रक्षा के आन्दोलन में तन मन धन से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भारत स्वाभिमान दल की वेबसाइट पर जाये
http://www.bharatswabhimandal.org/member.php

आप संगठनो से जुड़ने हेतु हमसे 08126396457 पर वाट्सएप्प व हाईक द्वारा भी सम्पर्क कर सकते है |
वन्दे मातरम्

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।