बुधवार, 18 मई 2016

भारत स्वाभिमान दल का पाँच सूत्री मांग पत्र

साथियों जहाँ जहाँ सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के कार्य कर रहे है कृपया सभी अपने अपने शहर के जिलाधीकारी / सांसद / विधायक को सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन हेतु ज्ञापन दें !! जिले स्तर पर 11 प्रतिनिधियों की टोली बनाकर सशक्त रूप में आवाज उठाने से सभी जनप्रतिनिधि जागरूक होंगे सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के विषय में ! कृपया बताये कौन कौन साथ देगा ?
विषय : सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन हेतु पाँच सूत्री मांग को लागू के सम्बन्ध में
महोदय,
आपसे विनम्र निवेदन है कि देश को एकजुट करने के लिए आवश्यक है कि भारत स्वाभिमान दल की पाँच सूत्री मांगों को तत्काल माना जाये
1. जाति को अवैध घोषित किया जाये, सरकारी महत्व के विद्यार्थी पंजीकरण, जॉब पंजीकरण आदि प्रपत्रों पर जाति लिखने पर प्रतिबंध लगाया जाये |
2. नौकरी हेतु किसी भी प्रकार के आरक्षण को अवैध घोषित कर उसपर प्रतिबंध लगाया जाये, केवल शिक्षा हेतु आर्थिक आधार पर गरीब विद्यार्थियों को सहायता दी जाये, नौकरी उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर मिले |
3. केन्द्रीय गोवंश मंत्रालय बनाया जाये, स्वदेशी गौवंश को प्रोत्साहन की नीति बनाई जाये | जिले स्तर पर एक- एक लाख गौवंश की क्षमता वाली गौशालाये बनाई जाये, उनमें बेसहारा गाय, बैल व सांडों को रखा जाये तथा गौवंश आधारित उद्योगो की शुरूआत की जाये | गैस, बिजली आदि गौवंश से उत्पन्न कर विदेशी मुद्रा बचाई जाये तथा गांवों में गौवंश आधारित संयंत्र स्थापित करने के लिए गौवंश पालको को सब्सिडी दी जाये, ग्रामीण भारतीयों को आत्मनिर्भर बनाया जाये |
4. अधिकतम तीन सन्तान उत्पन्न करने का कठोर जनसंख्या कानून बनाया जाये, तीन से अधिक सन्तान पैदा कर देश में गरीबी फैलाने वालों पर 10 ग्राम स्वर्ण (सोना) के तत्कालीन मूल्य का अर्थदण्ड लगाया जाये, अर्थदण्ड न दे पाने की स्थिति में राज्य संचालित गौशालाओं में उतने वर्षों का सश्रम कारावास दिया जाये, जितने में उसके दण्ड की धनराशि पूरी हो सके | उसका आधा पारिश्रामिक राज्यकोष में जमा हो तथा आधा उसके परिवार को दिया जाये |
5. साम्प्रदायिक कानून रदद कर सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता बनायी जाये |
आप जनप्रतिनिधि है आपके लिये समस्त जनता समान होनी चहिये ! भेदभाव मूलक व्यवस्था से देश मे ग्रहयुध्द जैसी स्थिति पैदा हो रही है जो देश के लिये हानिकारक है !
समानता का अधिकार लागू किया जाना  चहिये !
आशा है आप देश के नागरिकों की भावना समझते हुए देश के उत्थान में इस व्यवस्था को समाप्त कर सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन लागू करायेगे !
       धन्यवाद
जय हिन्द जय भारत
संयोजक
भारत स्वाभिमान दल
जनपद ..................
बताये कौन कौन साथी अपने जिले में इस कार्यक्रम में साथ देगा ?
जिन जिलों में अभी तक भारत स्वाभिमान दल की कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है, वहाँ के नागरिक भारत स्वाभिमान दल की सदस्यता शीघ्र प्राप्त करें |
- विश्वजीत सिंह अनन्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारत स्वाभिमान दल
सनातन संस्कृति संघ का सहयोगी संगठन

🚩सनातन संस्कृति संघ ट्रस्ट, सनातन धर्म- संस्कृति व स्वदेशी के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संगठन |
स्वदेशी स्वाभिमान, राष्ट्र- धर्म, संस्कृति की रक्षा व सम्वर्धन, गौ आधारित अर्थव्यवस्था एवं गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए सनातन संस्कृति संघ के सदस्य बने |

🚩भारत स्वाभिमान दल, स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत के पुनर्निर्माण के लिए तथा देश के अमर बलिदानियों के सपनों को पूरा करने के लिए भारत स्वाभिमान दल से जुड़े |
भारत स्वाभिमान दल के बारे में अधिक जानने के लिए तथा सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन, राजनैतिक शुचिता व राष्ट्र- धर्म रक्षा के आन्दोलन में तन मन धन से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भारत स्वाभिमान दल की वेबसाइट पर जाये
http://www.bharatswabhimandal.org/member.php

आप संगठनो से जुड़ने हेतु हमसे 08126396457 पर वाट्सएप्प व हाईक द्वारा भी सम्पर्क कर सकते है |
वन्दे मातरम्

1 टिप्पणी:

मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।