शनिवार, 2 अप्रैल 2016

ॐ शिवोहं शिवोहं अहं ब्रह्मास्मि ॐ

भगवान को समर्पित होने पर सबसे पहिले तो हम
जाति विहीन हो जाते हैं, फिर वर्ण विहीन हो
जाते हैं, घर से भी बेघर हो जाते हैं, देह की चेतना भी
छुट जाती है और मोक्ष की कामना भी नष्ट हो
जाती है|
>
विवाह के बाद कन्या अपनी जाति, गौत्र और वर्ण
सब अपने पति की जाति, गौत्र और वर्ण में मिला
देती है| पति की इच्छा ही उसकी इच्छा हो जाती
है|
>
वैसे ही भगवान को समर्पित होने के बाद हमारी
जाति आदि क्या होंगे ?
भगवान् की जाति क्या है ?
भगवान् का वर्ण क्या है ?
भगवान् का घर कहाँ है ?
हम कौन हैं ?
>
इन सब प्रश्नों के उत्तर जिज्ञासु लोग सोचें| मेरे लिए
तो ये सब महत्वहीन हैं| पर एक बात तो है कि जो कुछ
भी परमात्मा का है ---- सर्वज्ञता, सर्वव्यापकता,
सर्वशक्तिमता आदि आदि आदि उन सब पर हमारा
भी जन्मसिद्ध अधिकार है| हम उनसे पृथक नहीं हैं|
जो भगवान की जाति है वह ही हमारी जाति है|
जो उनका घर है वह ही हमारा घर है|
जो उनकी इच्छा है वह ही हमारी इच्छा है|
>
Thou and I art one.
Reveal Thyself unto me.
Make me a perfect child of Thee.
तुम महासागर हो तो मैं जल की एक बूँद हूँ जो तुम्हारे
में मिलकर महासागर ही बन जाती है|
तुम एक प्रवाह हो तो मैं एक कण हूँ जो तुम्हारे में
मिलकर विराट प्रवाह बन जाता है|
तुम अनंतता हो तो मैं भी अनंत हूँ|
तुम सर्वव्यापी हो तो मैं भी सदा तुम्हारे साथ हूँ|
जो तुम हो वह ही मैं हूँ| मेरा कोई पृथक अस्तित्व
नहीं है|
मैं तुम्हारा अमृतपुत्र हूँ, तुम और मैं एक हैं|
ॐ शिवोहं शिवोहं अहं ब्रह्मास्मि | ॐ ॐ ॐ ||
>
ॐ शिव | ॐ तत्सत् | ॐ ॐ ॐ ||
-विश्वजीत सिंह अनन्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारत स्वाभिमान दल
सनातन संस्कृति संघ का सहयोगी संगठन
🚩सनातन संस्कृति संघ ट्रस्ट, सनातन धर्म- संस्कृति व स्वदेशी के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संगठन |
स्वदेशी स्वाभिमान, राष्ट्र- धर्म, संस्कृति की रक्षा व सम्वर्धन, गौ आधारित अर्थव्यवस्था एवं गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए सनातन संस्कृति संघ के सदस्य बने |

🚩भारत स्वाभिमान दल, स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत के पुनर्निर्माण के लिए तथा देश के अमर बलिदानियों के सपनों को पूरा करने के लिए भारत स्वाभिमान दल से जुड़े |
भारत स्वाभिमान दल के बारे में अधिक जानने के लिए तथा सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन, राजनैतिक शुचिता व राष्ट्र- धर्म रक्षा के आन्दोलन में तन मन धन से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भारत स्वाभिमान दल की वेबसाइट पर जाये
http://www.bharatswabhimandal.org/member.php

आप संगठनो से जुड़ने हेतु हमसे 08126396457 पर वाट्सएप्प व हाईक द्वारा भी सम्पर्क कर सकते है |
वन्दे मातरम्

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।