मंगलवार, 19 अप्रैल 2016

त्रिकारिष्ट बनाने की विधि

वन्देगोमात्रम् साथियो ,
त्रिकारिष्ट बनाने की विधि आज आप सबको भेज रहा हूँ -
इसको आप भी बनाये और दूसरों को भी बताएं ,जनहित में ये पोस्ट शेयर भी करें -
मुख्य घटक:- अजवाइन,हरड़ और कालीमिर्च -प्रत्येक १२-१२ तोला,
पांचों प्रकार के नमक-प्रत्येक ८-८तोला, इन सबको अलग, अलग अच्छी तरह कूटकर एक जान करें सबको, अब अर्क मिटी के बर्तन में डालकर उसमे ६ सेर  छाछ डालें और उस पात्र का मुख खूब अच्छी तरह बन्द कर दें और उसको तुड़े में दबा दें ,
एक महीने बाद निकाल लें  और छानकर कांच बोतल में भर लें -
एक तो विधि ये है ।
----------------------------
अब दूसरी विधिः भी लिखें -
गाय की छाछ या मठा  २लीटर ,सेंदा नमक १००ग्राम ,राई का चूर्ण १०० ग्राम ,हल्दी चूर्ण १०० ग्राम
अब निर्माण की विधिः -गाय के मठे में समान मात्रा में पानी मिलाकर शेष तीनों चीजें  मिलाकर मिटी या कांच के बर्तन  भरकर मुहं बन्द करके रख दें -अब चोथे दिन निथारकर छानकर कांच की बोतलों में भर लें -
-------------------------------
गुण धर्म ---बवासीर ,उदर रोग,अरुचि ,पाचन क्रिया  में गड़बड़ी, गैंस ,अफारा ,अजीर्ण आदि पेट रोग दूर होते हैं -
दूसरा यह पाचन होता है यकृत् प्लीहा को भी लाभ पहुंचाता है -
प्रयोग विधिःचार छोटे चमच पानी में मिलाकर दोनों समय भोजन के बाद लेने  लाभ होता है 
यह वर्षा ऋतू को छोड़कर सब समय लिया जा सकता है । यह स्वास्थ्य, रक्षक, आयुवर्धक, स्वादिष्ट, गैंस नाशक सरल योग है
------------------------------------------
हो सके तो पोस्ट को शेयर करे ताकि हर गऊ पालक और गऊ शाला तक पहुँचे
जय गऊ माता -जय नंदी बाबा 

 🚩सनातन संस्कृति संघ ट्रस्ट, सनातन धर्म- संस्कृति व स्वदेशी के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संगठन |
स्वदेशी स्वाभिमान, राष्ट्र- धर्म, संस्कृति की रक्षा व सम्वर्धन, गौ आधारित अर्थव्यवस्था एवं गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए सनातन संस्कृति संघ के सदस्य बने |

🚩भारत स्वाभिमान दल, स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत के पुनर्निर्माण के लिए तथा देश के अमर बलिदानियों के सपनों को पूरा करने के लिए भारत स्वाभिमान दल से जुड़े |
भारत स्वाभिमान दल के बारे में अधिक जानने के लिए तथा सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन, राजनैतिक शुचिता व राष्ट्र- धर्म रक्षा के आन्दोलन में तन मन धन से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भारत स्वाभिमान दल की वेबसाइट पर जाये
http://www.bharatswabhimandal.org/member.php

आप संगठनो से जुड़ने हेतु हमसे 08126396457 पर वाट्सएप्प व हाईक द्वारा भी सम्पर्क कर सकते है |
वन्दे मातरम्

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।