शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016

एक स्वदेशी गाय से करे तीस एकड शून्य बजट खेती

जैविक व रसायनिक खेती प्राकृतिक संसाधनों के लिए खतरा है। इनसे अधिक लागत पर जहरीला अनाज पैदा होता है। जिसे खाकर मानव बीमार और धरती बंजर हो रही है। जीव, जमीन, पानी और पर्यावरण को बचाने तथा सुस्वास्थ्य के लिए एक मात्र उपाय है कि शून्य लागत प्राकृतिक खेती। इसके लिए तीस एकड़ पर सिर्फ एक गाय पालने की जरूरत है। एक गाय से ही शून्य लागत पर प्राकृतिक खेती करके प्रत्येक किसान हजारों की बचत के साथ देश व समाज की भलाई भी कर सकता है।
जैविक व रसायनिक खेती के चलन से औसत उपज स्थिर हो रही है। जहरीला अनाज पैदा हो रहा है। इसकी वजह से बीमारियां भी बढ़ रही है। परंपरागत खेती किसानों के लिए घाटा साबित हो रही है। नतीजतन उनका खेती से मोहभंग हो रहा है। वे शहर की ओर पलायन को मजबूर है। किसान आत्महत्या को भी मजबूर है। ऐसे में शून्य लागत प्राकृतिक खेती उनके जीवन को बदल रही है। स्वदेशी गाय के एक ग्राम गोबर में असंख्य सूक्ष्म जीव है, जो फसल के लिए जरूरी 16 तत्वों की पूर्ति करते हैं।
इस विधि में फसलों को भोजन देने के बजाय भोजन बनाने वाले सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ा दी जाती है। इससे 90 फीसदी पानी और खाद की बचत होती है। देश में अब सिर्फ 42 करोड़ एकड़ जमीन बची है। यदि सरकार ने कृषि के लिए इस जमीन को सुरक्षित नहीं रखा तो भविष्य में देश को भयानक खाद्यान्न संकट से जूझना पड़ेगा।
सूखे को मात देने में शून्य लागत प्राकृतिक खेती कारगर है। दरअसल इस विधि में अपेक्षाकृत मात्र दस फीसद पानी की जरूरत पड़ती है। कीट रोगों का भय एकदम समाप्त हो जाता है।
आज विदेशों में अमेरिका, अफ्रीका समेत आधा दर्जन देशों में प्राकृतिक खेती लोकप्रिय हो रही है।
ड्योढा उत्पादन, अच्छी कीमत : शून्य लागत प्राकृतिक खेती से जैविक व रसायनिक खेती के सापेक्ष ड्योढी पैदावार होती है। बाजार में खाद्यान्न का मूल्य अधिक मिलता है।
शून्य लागत खेती पर एक नजर : -मुख्य फसल का लागत मूल्य, साथ में उत्पादित सह फसलों को विक्रय मूल्य से निकाल कर लागत को शून्य करना तथा मुख्य फसल को बोनस के रूप में लेना।
– खेती के लिए कोई भी संसाधन (खाद, बीज, कीटनाशक आदि) बाजार से न लाकर इसका निर्माण घर पर ही करने से लागत शून्य हो जाती और गांव का पैसा गांव में रहता है।
शून्य लागत खेती के चरण :
1- बीजामृत (बीजशोधन) :5 किलो देशी गाय का गोबर, 5 लीटर गोमूत्र, 50 ग्राम चूना, एक मुट्ठी पीपल के नीचे अथवा मेड़ की मिट्टी, 20 लीटर पानी में मिलाकर चौबीस घंटे रखे। दिन में दो बार लकड़ी से हिलाकर बीजामृत तैयार किया जाता। 100 किलो बीज का उपचार करके बुवाई की जाती है। इससे डीएपी, एनपीके समेत सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और कीटरोग की संभावना नगण्य हो जाती है।
2- जीवामृत :इसे सूक्ष्म जीवाणुओं का महासागर कहा गया है। 5 से 10 लीटर गोमूत्र, 10 किलो देशी गाय का गोबर, 1 से दो किलो गुड़, 1 से दो किलो दलहन आटा, एक मुट्ठी जीवाणुयुक्त मिट्टी, 200 लीटर पानी। सभी को एक में मिलाकर ड्रम में जूट की बोरी से ढके। दो दिन बाद जीवामृत को टपक सिंचाई के साथ प्रयोग करे। जीवामृत का स्प्रे भी किया जा सकता है।
3- घन जीवनामृत : 100 किलो गोबर, एक किलो गुड़, एक किलो दलहन आटा, 100 ग्राम जीवाणुयुक्त मिट्टी को पांच लीटर गोमूत्र में मिलाकर पेस्ट बनाए। दो दिन छाया में सुखाकर बारीक करके बोरी में भर ले। एक एकड़ में एक कुंतल की दर से बुवाई करें। इससे पैदावार दो गुनी तक बढ जाएगी।
भारत स्वाभिमान दल
 🚩सनातन संस्कृति संघ ट्रस्ट, सनातन धर्म- संस्कृति व स्वदेशी के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संगठन |
स्वदेशी स्वाभिमान, राष्ट्र- धर्म, संस्कृति की रक्षा व सम्वर्धन, गौ आधारित अर्थव्यवस्था एवं गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए सनातन संस्कृति संघ के सदस्य बने |

🚩भारत स्वाभिमान दल, स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत के पुनर्निर्माण के लिए तथा देश के अमर बलिदानियों के सपनों को पूरा करने के लिए भारत स्वाभिमान दल से जुड़े |
भारत स्वाभिमान दल के बारे में अधिक जानने के लिए तथा सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन, राजनैतिक शुचिता व राष्ट्र- धर्म रक्षा के आन्दोलन में तन मन धन से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भारत स्वाभिमान दल की वेबसाइट पर जाये
http://www.bharatswabhimandal.org/member.php

आप संगठनो से जुड़ने हेतु हमसे 08126396457 पर वाट्सएप्प व हाईक द्वारा भी सम्पर्क कर सकते है |
वन्दे मातरम्

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मित्रों आप यहाँ पर आये है तो कुछ न कुछ कह कर जाए । आवश्यक नहीं कि आप हमारा समर्थन ही करे , हमारी कमियों को बताये , अपनी शिकायत दर्ज कराएँ । टिप्पणी में कुछ भी हो सकता हैं, बस गाली को छोडकर । आप अपने स्वतंत्र निश्पक्ष विचार टिप्पणी में देने के लिए सादर आमन्त्रित है ।